| Events and Activities Details | 
		
			
                                          
                                         
                                        Closing of 11th Athletic Meet
                                         
                                        Posted on 17/02/2023     
                                         
                                                  
                                        देशबन्धु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय,पानीपत में 11वीं खेलकूद (एथलेटिक्स)प्रतियोगिता का समापन दिवस रहा। इस अवसर पर  रोटरी क्लब, पानीपत(दक्षिण) की कार्यकरिणी समिति उपस्थित रही। रोटरी क्लब के प्रधान श्री अजय सरदाना,सचिव श्री धीरज मिगलानी  मुख्य अतिथि  के तौर पर आमन्त्रित रहे।महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ०रितु नेहरा ने  अतिथियों का परिचय उपस्थित विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों से कराया।मुख्य अतिथि  रोटरी क्लब प्रधान अजय सरदाना ने अपने संबोधन में सामूहिकता से समाजिकता पर विचार प्रकट किए।उन्होंने कहा  हमें शिक्षा के साथ खेलों को भी अपनाना चाहिए। जो कार्य आपको खुश रखता है उसे करना चाहिए वही आपको जीवन मे लक्ष्य प्राप्ति तक ले जाता है। भविष्य में महाविद्यालय के साथ उन्होंने रक्तदान शिविर लगवाने,पर्यावरण संरक्षण मुहिम चलाने और कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ादान रखवाने की बात कही।इस अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से वाटरकूलर लगवाया गया। रोटरी क्लब सचिव श्री धीरज मिगलानी ने क्लब के कार्यों पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथियो ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।शारीरिक शिक्षा प्रोफेसर श्री दलजीत सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और उपस्थित स्टाफ सदस्यों का आभार प्रकट किया।प्रवीण को सर्वश्रेष्ठ एथलीट(लड़का) और सोनिया को सर्वश्रेष्ठ एथलीट (लड़की) घोषित किया गया।11 वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता सफलतापूर्वक  संपन्न हुई। डॉ०सविता नैन ने मंच का कुशलतापूर्वक  संचालन किया।इस अवसर पर डॉ० नरेश ढांडा,डॉ० नरसिंह जांगड़ा, डॉ० सरोज चौहान,डॉ० सुमित्रा विज,डॉ०शशिकांता,डॉ० स्नेहलता, डॉ० सुनील दत्त,श्री कंवर पाल, डॉ०श्रीराम शर्मा, श्री दलबीर देसवाल,श्रीमती सोनिया, डॉ०दलजीत कुमार, श्री सुधीर पुजारा, श्रीमती दीप्ति गाबा,श्री विवेक तनेजा, डॉ० शिवम धवन, श्रीमती सुमन,श्रीमती कुसुम,श्रीमती हेमलता, श्रीमती ज्योति शर्मा,श्रीमती कविता तनेजा,डॉ० कविता जैन,डॉ० वीना कुमारी,श्री तकदीर सिंह,श्री जयकंवर,श्री अरविंद कुमार,श्री लाजपत मालिक सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता परिणाम साथ में संलग्न हैं
1.  100 मीटर( लड़की)
1 रिया           बी ए 1
2 सोनिया      बी एस सी 3
3 रितिका      एम ए (इतिहास)
2.  800 मीटर (लड़की)
1 सोनिया      बी एस सी 3
2 रितिका      एम ए (इतिहास)
3 छोटी रानी  बी कॉम 1
3 . 3 टंगड़ी दौड़
1 सोनिया/ रितिका
2 अंजलि/अंशुल
3 काजल/आँचल
4 .डिस्कस थ्रो (लड़की)
1 नेहा          बी ए 
2 रितिका     एम ए (इतिहास)
3 सोनिया     बी एस सी 3
5.ऊँची कूद (लड़की)
1 मंजीत        बी कॉम 3
2 राधिका      बी ए 1
3 प्रीति देवी   बी ए 2 
6. 100 मीटर (लड़का)
1प्रवीण       बी एस सी 3
2 मनीष      बी ए 2
3 गौरव       बी ए 1
7. ऊँची कूद ( लड़का)
1 प्रवीण       बी एस सी 3
2 शुभम        बी कॉम 3
3 विवेक       बी कॉम 3   
8. 5000 मीटर (लड़का)
1 विवेक       बी कॉम 3
2 मनीष       बी ए 2
3 समीर       बी ए 2
9. 3 टंगड़ी दौड़ (लड़का)
1 गुरदेव सिंह/समीर
2 प्रवीण/शुभम
3 गौरव/शुभम
10. डिस्कस थ्रो (लड़का)
1 प्रवीण       बी एस सी 3
2 विजय       एम ए (इतिहास)
3 दीपक       बी ए 1                             
                                                                           
                                     |